
कोंच-उरई । एक दुकान पर रंगबाजी करते हुये युवक ने न केवल दुकानदार की पिटाई कर दी बल्कि उसका प्रिंटर भी तोड़ दिया। एसबीआई मंडी शाखा के सामने नदीगांव रोड पर ऋषिकुमार जन सुविधा केन्द्र संचालित करता है। गुरुवार को उसने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है वह दुकान पर बैठा था तभी राज गुर्जर सिकरी बुजुर्ग आये और उसने गोलू के दिये हुये पंजीकरण मांगे। जब उसने थोड़ी देर में पंजीकरण देने की बात कही तो राज ने उसके साथ मारपीट करते हुये दुकान में रखा प्रिंटर तोड़ दिया।







Leave a comment