सिरसाकलार-उरई। एक सप्ताह से सिरसाकलार व आसपास के गावों में पेयजल का संकट छाया हुआ है। लेकिन प्रशासन की अकर्मण्यता के कारण लोगों को राहत देने का प्रयास होता कही नजर नही आ रहा है।
गत 1 अपै्रल को सिरसाकलार पेयजल परियोजना के ओवर हैड टैंक की मैन लाइन टूट गई थी जिससे सिरसाकलार, जखा, छानी अहीर आदि गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप्प हो गई। गर्मी के कारण लोग पानी न मिलने से बेहाल हैं। बार-बार लोग ओवर हैड टैंक के चक्कर स्थिति का पता लगान के लिए काटने आते हैं लेकिन कोई सार नही निकलता। दूसरी ओर प्रशासन अपनी ओर से न तो कोई आश्वासन दे रहा है, न कोई ठोस कदम उठा रहा है जिससे लोगों में जबर्दस्त आक्रोश छाया हुआ है।

Leave a comment