कालपी-उरई। भारतीय जनता पार्टी का 38वां स्थापना दिवस समारोह प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया था। जिसके तहत शुक्रवार को मोहल्ला रामचबूतरा के बूथ संख्या 287 व 289 पर आनंदी देवी में नगर अध्यक्ष अमित पांडेय की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उक्त अवसर पर अमित पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अपै्रल 1980 को हुई थी। जबकि इसके पहले इमरजेंसी के बाद मातृ पार्टी जनसंघ का विलय जनता पार्टी में कर दिया गया था।
जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रहित समाज कल्याण और हिंदू हित धर्म रक्षा के लिए संघर्ष करते और बलिदान देते हुए आज की स्थिति को प्राप्त किया जिसमें संपूर्ण भारत में सरकार बनाकर उसके द्वारा सबका साथ, सबका विकास का नारा साकार किया जा रहा है।
आज के दिन श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय सहित अपने सभी महान नेताओं को हम नमन करते हैं और भारत माता की आन-बान-शान की रक्षा के लिए सब कुछ न्यौछावर कर देने की शपथ लेते हैं।
इस अवसर पर जिला कार्यसमिति के सदस्य आशीष चतुर्वेदी मयंक श्रीवास, संजय वर्मा, बूथ प्रमुख चंकी सैनी, पूर्व सभासद कल्लू सैनी, कार्यसेवक रामखिलावन रायक्यवार आदि मौजूद थे। सभी ने पं. दीन दयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया।







Leave a comment