उरई। प्लाट की केवल आधी कीमत देकर रिश्ते के दामाद की साजिश से लाखों की जमीन हड़पने का मामला सामने आया है।
रामनगर झांसी रोड निवासी गिरीश चंद्र नायक ने बताया कि गत 21 मार्च को उन्होंने दो लोगों से अपना प्लाट बेचने के लिए 16 लाख रुपये का सौदा किया था जिसके मुहायदे में उन्हें 8 लाख रुपये मिले थे। शेष रुपये बैनामा के समय देने की बात थी।
इसी बीच उनके रिश्ते के एक दामाद उनके पास आये और कहा कि आज ही बैनामा कर दो। जिसमें 70 हजार रुपये की चैक अभी आपको मिल जायेगी शेष धनराशि दो-चार दिन में मिल जायेगी। गिरीश चंद्र का कहना है कि पांच दिन बाद जब उन्होंने अपने रिश्तेदार से बकाया रकम का तगादा किया तो वह बोला कि आपके पैसे कहीं भागे नही जा रहे हैं। अब वे लोग रुपये देने से मुकर गये और उसे मार डालने की धमकी देकर खामोश हो जाने को कहने लगे। गिरीश चंद्र ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a comment