जालौन-उरई। कार्यकर्ता पार्टी की सेवा के लिए अपने जन प्रतिनिधियों और सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने की मेहनत करें यही उनका कर्तव्य है। विकास कार्य एवं जन समस्याओं के निस्तारण के लिए चुने हुए प्रतिनिधि पूरी जागरूकता से कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं को इसे लेकर कोई संदेह नही होना चाहिए।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के 30वें स्थापना दिवस पर राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने मुख्य अतिथि की हैसियत से कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाओं का भण्डार खोल दिया है। इतना ही नही शिक्षा में नकल पर रोक लगाकर क्रांतिकारी सुधार किया है। कार्यकर्ताओं को अपनी सरकार और जन प्रतिनिधियों के कार्यों पर गर्व होना चाहिए जब वे ऐसा करेगें तभी उनका सम्मान और उनकी धाक भी बढ़ेगी।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन लक्ष्मीकांत शाक्य, भाजपा के नगर अध्यक्ष अनिल याज्ञिक, राजीव मोहन मिश्रा, वाचस्पति मिश्रा, राजकुमार वर्मा, आदित्य भूषण, योगेंद्र राठौर, विनय श्रीवास्तव, ललित शुक्ला, गौरव गुर्जर, राजकुमार वर्मा, योगेंद्र राठौर आदि उपस्थित थे।







Leave a comment