
जिंदगी और मौत से जूझ रहे सांड को सुरक्षित निकाला गौसेवकों ने
कोंच—उरई । बीती शाम जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे एक सांड को गोसेवकों ने बचा लिया। अगर इस काम में एकाध घंटे की देरी हो जाती तो सांड शायद जिंदगी की लड़ाई हार जाता। उरई रोड पर कुंवर पैलेस के पास एक सांड अचानक संकरे नाले में गिर कर फंस गया और बचने के लिये चीत्कार करने लगा। आस पास मौजूद तमाम लोग वहां पहुंच गये और सांड को निकालने की कोशिश की, फायर सर्विस को भी सूचना दी गई लेकिन दमकल कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। तभी पूर्व सभासद असित के भाई ने सक्रिय रूप से कार्य कर रहे गोसेवक नवीन कुशवाहा और समाजसेवी अंनत पाल सिंह को दूरभाष पर सूचना दी तो वे तत्काल अपने सहयोगियों हरिओम याज्ञिक, दीपक यादव, राहुल राठौर, ऋषि झा सहित मौके पर पहुंच गये और नाले में फंसे सांड को निकलने की कोशिश की लेकिन नाला संकरा होने की वजह से सांड नहीं निकल पा रहा था। गोसेवकों ने नगर पालिका से जेसीबी मशीन की मदद मांगी तो बताया कि मशीन अभी नहीं है। नगर में करीब 8-10 जेसीबी मशीनें हैं लेकिन सभी ने बहानेबाजी कर मदद से हाथ खड़े कर दिए। अंत में ठेकेदार देशराज जादौन ने मशीन उपलब्ध कराई।







Leave a comment