उरई। डायल-100 की अवैध वसूली के खिलाफ बुंदेलखंड यूथ फ्रंट ने शनिवार को अपर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा अपर जिलाधिकारी ने सीओ सिटी को मामला जांच के लिए अग्रसारित कर दिया है।
यूथ फ्रंट के संयोजक अतुल कुमार ने अपर जिलाधिकारी को बताया कि 4 अप्रैल की शाम 9 बजे उनके संगठन के निर्दोश कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह को उनके चैरसी स्थित घर से डायल-100 के लोग जबरन पकड़ कर ले गये और पांच सौ रुपय एठने के बाद उन्हें छोड़ा। चैरसी के ही एक और ग्रामीण को भी उन्होनें इसी तरह अपहरित करके उससे 1000 रुपये ऐठें। डायल-100 द्वारा इस तरह की जा रही गुंडा टैक्स वसूली के कारण प्रशासन और पुलिस विभाग की साख को गहरा धक्का पहुंच रहा है।
ज्ञापन देने वालों में अतुल कुमार के अलावा विवेक यादव, गौरव, सूर्यांशु द्विवेदी, मोहित, अभिषेक श्रीवास्तव, अशोक कुशवाहा, साहब सिंह, रवि यादव, नरेंद्र सिंह व अंशु आदि शामिल थे।

Leave a comment