उरई। ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति की बैठक प्रांतीय कोषाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह परिहार एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ झांसी के महामंत्री संतोष गौतम की उपस्थिति में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता नरेश चंद्र द्विवेदी और मनोज गुप्ता ने संयुक्त रूप में की। रामबिहारी वर्मा ने संचालन किया।
बैठक में ज्ञानेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी की वेतन विसंगतियों, शैक्षिक योग्यता एवं सेवा संबंधी अन्य समस्यायों के प्रकरण अभी तक शासन स्तर पर लंबित हैं। लेकिन सरकार इनके निस्तारण के लिए कोई रुचि नही ले रही। इसे लेकर प्रांतीय स्तर पर कई बैठकें हो चुकी हैं। इस क्रम में प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर 12 अप्रैल को विकास भवन में एक दिवसीय धरना आयोजित होगा जिसमें जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा जायेगा।
बैठक में संतोष गौतम ने बताया कि अगर 12 अप्रैल के बाद भी दोनो कैडर के कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान नही दिया गया तो 23 अप्रैल को लखनऊ में धरना शुरू कर दिया जायेगा।
बैठक में पवन कुमार तिवारी, वसीम खान, हर्षित गुप्ता, हरीश राठौर, अश्वनी गुबरेले, प्रमोद स्वर्णकार, मनोज गौतम, फूल सिंह, मेहरबान सिंह, रामवरन सिंह, नौशाद अली, संदीप गुप्ता, प्रवीर रत्नम, मनीष निरंजन, जगत नारायण, धीरेंद्र सिंह, जितेंद्र कुशवाहा, अनुज गुप्ता, सुमित यादव आदि उपस्थित रहे।







Leave a comment