उरई। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की उरई डिपो शाखा के पदाधिकारियों ने शनिवार को 8 अप्रैल को रात्रि 12 बजे से रोडवेज मे अनिश्चितकालीन हड़ताल की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए बैठक की।
परिषद के प्रांतीय नेता सीवी सिंह ने बताया कि एसीपी की व्यवस्था बहाल करने, संविदा कर्मियों को नियमित करने, लंबित मंहगाई भत्ते के भुगतान, सातवें वेतन आयोग को लागू करने आदि मांगों को लेकर परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पाण्डेय व प्रांतीय महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्रा ने बहरी सरकार को जगाने के लिए 8 अप्रैल की रात्रि से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर रोडवेज का चक्का जाम करने की अनिश्चित कालीन घोषणा की है। सभी स्थानीय साथियों ने इस आवाहन को पूरी तरह से सफल बनाने का संकल्प जाहिर किया है।

Leave a comment