कोंच-उरई। थाना कैलिया के ग्राम ब्यौना राजा में खेत में हाईटेंशन लाइन टूट कर गिर जाने से साढ़े तीन बीघा की पकी फसल खाक हो गई।
उक्त ग्राम निवासी रामलखन बाथम के खेत से होकर हाईटेंशन लाइन के तार निकले हैं। लाइन जर्जर हो जाने के कारण इन तारों के वैसे भी कभी भी टूटकर गिरने का अंदेशा बना रहता था। लेकिन शनिवार को यह आशंका वास्तविकता में बदल गई जब लाइन टूटकर गिरने के बाद तारों से निकली चिंगारियों ने पकी फसल को लपटों में बदल दिया। आग के विकराल रूप धारण करने के बाद ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से उस नियंत्रण का प्रयास किया लेकिन आग इतनी प्रचंड हो चुकी थी कि पूरी फसल खाक हो गई। रामलखन बाथम के पास साल भर के गुजारे के लिए इस खेती को छोड़कर कोई और जरिया नही है। जिससे उसका परिवार भुखमरी के कगार पर जा पहुंचा है। कैलिया थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह जानकारी मिलने पर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने अधिकारियों से पीड़ित किसान को सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।







Leave a comment