कुठौंद-उरई। दबंग को जबरन भूसा भरने से रोकना भारी पड़ गया। उसने दलित की खूंखार अंदाज में पिटाई शुरू कर दी। उसके परिजन बचाने आये तो उन बुजुर्ग की उम्र की भी परवाह न की और उन्हें भी जानवरों की तरह लाठियों से पीटा। इसके कारण बुजुर्ग बेहोश हो गये। उन्हें बाद में मुंह पर काफी देर पानी डालने के बाद होश में लाया गया। कुठौंद पुलिस ने इस मामले में शेखपुर बुजुर्ग निवासी टिंकू उर्फ नृपेंद्र पुत्र चित्रपाल सिंह के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है।







Leave a comment