उरई। शनिवार को कालपी बाईपास हाइवे पर ट्रक ने पीछे से मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को कालपी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
समाचार के अनुसार रामसिंह पुत्र शिवराम सिंह निवासी बैरई अपनी रिश्तेदारी से लौटकर पत्नी के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। तभी कालपी में हाइवे पर एमएसवी इंटर कालेज के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। जिससे पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। इसी बीच खबर मिली है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दोनों को हालत गंभीर होने के कारण जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है।

Leave a comment