उरई। कदौरा क्षेत्र में मोटर साइकिल डिवाइडर से टकरा जाने के कारण दंपत्ति घायल हो गये।
बुधवार को आदित्य कुमार हमीरपुर से अपनी पत्नी स्नेहलता के साथ मोटर साइकिल से उरई जा रहे थे। कदौरा क्षेत्र में उनकी मोटर साइकिल डिवाइडर से टकरा गई जिससे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को उपचार के लिए कदौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया।

Leave a comment