उरई। ग्राम स्वरोजगार योजना अभियान के अंतर्गत 1 मई को माधौगढ़ ब्लाक के दलित बाहुल्य उदोतपुरा जागीर गांव में जिले के प्रभारी मंत्री जय कुमार सिंह जैकी चौपाल आयोजित कर रात्रि विश्राम करेगें।
जय कुमार सिंह जैकी इसके बाद 2 मई को प्रातः 10 बजे इसी अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला में भाग लेगें जिसका स्थान अभी तय नही किया गया है। दोपहर 2 बजे से जैकी विकास भवन में जिला योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता करेगें।







Leave a comment