उरई। फर्जी मस्टर्ड रोल पर हस्ताक्षर पर आपत्ति करने के कारण दबंग ने महिला प्रधान के पति की जूतों से पिटाई कर डाली। पीड़ित ने उसके खिलाफ पुुलिस में शिकायत दे दी है। मामले की जांच की जा रही है।
रामपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छोटी बेड़ निवासी मुहरश्री सिद्धपुरा ग्राम पंचायत की प्रधान हैं। गुरुवार को उनके 64 वर्षीय पति जगराम पंचायत सचिव योगेश सोनी के पास बैठे थे। तभी सुंदरपुरा निवासी संतोष कुमार पुत्र रामबहादुर आया और सचिव से मस्टर्ड रोल पर हस्ताक्षर की बात कहने लगा। जगराम ने इसमें आपत्ति की। उन्होंने कहा कि रोल में कई नाम फर्जी हैं और उस पर प्रधान के हस्ताक्षर होना जरूरी है जो सही नामों पर ही दस्तखत बनायेगीं। संतोष उस पर उखड़ गया और वह जगराम से भिड़ पड़ा। उसने जगराम से हाथापाई करते हुए उन्हें नीचे गिराकर जूतों से मारा। जगराम ने मामले को लेकर उसके खिलाफ पुलिस में प्रार्थनापत्र दे दिया है। थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने जल्द ही कार्रवाई का भरोसा दिलाया।







Leave a comment