जालौन-उरई। बैठगंज बाजार से दुकानदार का मोबाइल चोरी कर भाग रहे बदमाश को भीड़ ने दबोच लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
शुक्रवार को बैठगंज बाजार में एक युवक बंसल बर्तन भंडार के मालिक पंकज का मोबाइल आहिस्ते से उठाकर भागने लगा। इस बीच पंकज की उस पर निगाह पड़ गई। वे चिल्लाये तो लोगों ने युवक को दौड़ा लिया। पकड़े गये युवक का नाम राजा पुत्र सुरेश निवासी नझाई औरैया बताया गया है। लोगों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस युवक से पूंछतांछ कर रही है।







Leave a comment