उरई। मनमर्जी से कार्य करने की शैली के चलते चर्चाओं का विषय बने हुए जिला युवा कल्याण अधिकारी मनोज कुमार के खिलाफ मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने कठोर प्रताड़नात्मक कार्रवाई कर डाली। इसके तहत उनकी चरित पंजिका में प्रतिकूल प्रविष्टि करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने उनकी घोर भत्र्सना का आदेश पारित किया है।
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के अधिकारी मनोज कुमार के खिलाफ शिकायतों का अंबार लगने के बाद अपर मुख्य सचिव खेल युवा कल्याण तथा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने उनके विरुद्ध जांज का आदेश जनपद में भेजा था। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि यह जांच जिला विकास अधिकारी से कराई गई। डीडीओ ने बताया कि युवा कल्याण अधिकारी ने जांच में वांछनीय सहयोग नही दिया।
उन्होंने बताया कि सरसरी तौर पर युवा कल्याण अधिकारी के खिलाफ बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के अवकाश पर चले जाना। पदीय गरिमा से परे जाकर उच्च्चााधिकारियों से अनावश्यक और तथ्य हीन पत्राचार करना। महत्वपूर्ण बैठकों और राष्ट्रीय पर्व में प्रतिभाग न करने तथा कार्यालय के कर्मचारियों पर समुचित नियंत्रण रखने में विफल होने के आरोप सही साबित हुए। इनके आधार पर उनके खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित कराने का फैसला लिया गया।

Leave a comment