उरई। बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर 30 अप्रैल को भंते शिखानंद जी पंचशील बुध बिहार जालौन रोड के नेतृत्व में विशाल व भव्य शोभायात्रा और धम्म देशना कार्यक्रम का आयोजन होगा।
आयोजन मंडल की ओर से बताया गया कि इसके तहत पंचशील बुध बिहार में प्रातः 10 बजे धम्म देशना होगी, शाम 5 बजे से भव्य शोभा यात्रा पंचशील बुध बिहार से शुरू होकर जिला पंचायत, कोंच बस स्टैण्ड, घंटाघर, अंबेडकर चौराहा, जिला पंचायत, पुलिस लाइन से चुर्खी रोड बाईपास चौराहा होते हुए पुनः पंचशील बुध बिहार पर पहुंचकर समाप्त हो जायेगी। मिशनरी व धम्म उपासक साथियों से श्वेत वस्त्रों में सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई।







Leave a comment