जालौन—उरई । अपना मकान बेंचकर जबरन बड़े भाई के मकान में घुसकर रहने तथा उसमें तोड़फोड़ किये जाने की शिकायत पर पुलिस आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है तथा न्यायालय के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जोशियाना निवासी राम स्वरूप सोनी के दो पुत्र श्रीराम सोनी व कुलदीप है। पिता ने अपने जीवन काल में ही पैतृक मकान को दो भागों में बांट दिया था। पिता द्वारा प्राप्त मकान को छोटे भाई कुलदीप ने बेच दिया तथा स्वंय ग्वालियर रहने लगा था। पिता की मौत के समय आया छोटा भाई अपने बड़े भाई श्रीराम सोनी के मकान में जबरन रहने लगा। शनिवार की रात को न्यायालय में चल रहे विचाराधीन मामले के मकान में तोड़फोड़ कर दी। मकान में कई जा रही तोड़फोड़ की शिकायत मिलने पर पहुंची पुलिस न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने के आरोपी कुलदीप सोनी को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।







Leave a comment