जालौन –उरई । नगर के मुहल्ला घुआताल में शराब पीकर उत्पात मचा रहे दो युवकों को पुलिस ने मोहल्ले वालों की शिकायत पर पकड़ लिया है तथा उसके खिलाफ शांति भंग करने की कार्यवाही की है। शुक्रवार की रात मोहल्ला घुआताल निवासी विकास पुत्र कल्लू सोनी तथा रोहित पुत्र पवन शराब पीकर मुहल्ले में गालीगलौज कर रहे थे। मुहल्ले में विवाद पैदा रहे दो युवकों की शिकायत मोहल्ले वालों ने पुलिस से कर दी ।मुहल्ले के लोगों की शिकायत पर आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है तथा इनके खिलाफ शांति भंग करने की कार्यवाही की है ।

Leave a comment