जालौन-उरई । नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के खुलासे को लेकर पुलिस लगाकर प्रयास कर रही है। पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है।
पिछले दिनों नगर में हुई ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं को लेकर जहां आम जनता परेशान हो गई वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन के चेहरे पर भी चिंता की लकीरें खिच गई। लगातार हुई आधा दर्जन चोरी की घटनाओं के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी। चोरी की घटनाओं में पूर्व में लिप्त रहे आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। चोरों की जा रही तलाश की कड़ी में पुलिस ने मुरलीमनोहर निवासी सफीक पुत्र मकसूद को गिरफ्तार किया गया है। इस पर आरोप है कि यह शातिर चोर है तथा कई चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। कोतवाली संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है तथा उम्मीद है कि शीघ्र चोर गिरफ्तार होगें।







Leave a comment