जालौन—उरई । जल संरक्षण व संवर्धन को लेकर चार गांव में चैकडैम का निर्माण कराया जा रहा है तथा तालाबों को जोड़ने वाले नालों की खुदाई कार्य शुरू करा दिया गया है।

विकास खण्ड की ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण के लिए ग्राम सदुपुरा, छिरिया सलेमपुर, गधेला तथा हीरापुर ग्राम में चैकडैम का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही साथ ग्राम सिहारी दाउदपुर, मलकपुरा, छिरिया सलेमपुर, लहचूरा समेत 9 नालों की खुदाई का कार्य चल रहा है जिन्हें तालाबों से जोड़ा जा रहा है। खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि बरसात से पूर्व 8 गांवों के सूखे तालाबों की खुदाई शुरू करा दी गई है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशु के लिए चारा उपलब्ध कराने के लिए विकास खण्ड क्षेत्र में 24 गांवों में चरहई का निर्माण कराया जा रहा है। बीडीओ ने बताया कि गर्मी के मौसम में पशुओं व पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने के लिए ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने गांव में कम से कम एक तालाब को अवश्य भरवा दे।

 

Leave a comment