
कोंच—उरई । हाईटेक अपराधों की थीम समझ यूपी पुलिस भी खुद को हाईटेक बनाने की कवायद में जुटी है। हर थाने को यूपी 100 के तहत चार पहिया गाडिय़ां पहले से ही मिलीं हुईं थी लेकिन अब डीजीपी ने सभी थानों को बाईक यूपी 100 भी मुहैया कराईं हैं ताकि वं संकरी गलियों में भी पहुंच कर लोगों की मदद कर सकें। कोंच कोतवाली को फिलहाल तीन बाईकें यूपी 100 की मिलीं हैं, जिनके प्वाइंट्स निर्धारित कर दिये गये हैं। इन बाईकों में खास बात यह है कि ये केवल शहरी क्षेत्र में काम करेंगीं। हर बाईक पर एक सिपाही व एक होमगार्ड होंगे। बाईक में टॉर्च, मिनी मेडिकल किट, सायरन, लाउड स्पीकर जैसी सुविधायें भी दी गईं हैं। लाठी और पिस्टल बाद में मुहैया कराये जायेंगे। बाइक पर मुल्जिमों को लाद कर कोतवाली तक पहुंचाने की सुविधा नहीं होने के कारण बाईक यूपी 100 का काम डायल 100 की सूचनाओं पर तत्काल मौके पर जाकर मामला देखने और उसके बाद थाना पुलिस को इत्तिला कर मौके पर बुलाना इनका काम होगा।







Leave a comment