कोंच-उरई । जैसे जैसे सूरज की तपस बढ़ती जा रही है वैसे ही बिजली की आँख मिचैली जनता के लिए जी का जंजाल बनी हुई है बीती रात कोंच नगर में पड़री पॉवर हॉउस से संचालित फस्ट फीडर की विधुत आपूर्ति पूरी तरह ठप रही जिससे आम जन मानस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा जबकि प्रदेश शासन का दावा है कि तहसील स्तर पर 20 घण्टे निर्बाध आपूर्ति की जा रही है लेकिन कोंच में यह दावा पूरा खोखला साबित होता दिखाई दे रहा है जब इस सम्बंध में कोच एसडीओ पुरषोत्तम पटेल से बात हुई  तो उन्होंने बताया कि नगर के एक फीडर पर अत्यधिक लोड से और भीषण गर्मी के कारण 33 केवीए पावर हाउस में ट्रांसफार्मर जल गया है जिससे यह समस्या आ गई है ट्रांसफार्मर तो दूसरा लगवा दिया गया है लेकिन फिर भी ओसीबी मशीन लोड सहन नही कर पा रही है जिससे बार बार बिजली ट्रिप कर रही है इस समस्या से विभाग के उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है जिससे समस्या का जल्द समाधान हो सके और नगर की जनता को निर्बाध आपूर्ति मिल सके अब देखना होगा कि विधुत विभाग कब तक बिजली को सुचारू कर पाता है क्योंकि एक रात तो नगर की जनता ने गुजार ली है अब देखना यह है कि बिभाग चेतता है या जनता सड़कों पर आती है।

 

Leave a comment