कोंच-उरई । कोंच में एस आर पी इंटर कॉलेज के परिसर में भारत विकास परिषद के तत्वाधान में सड़क सुरक्षा सप्ताह संगोष्ठी का आयोजन किया गया इस संगोष्ठी का उद्देश्य सड़क पर वाहन चलाने वाले वाहन चालक यातायात के नियमों के लिये जागरूक करना है इस संगोष्ठी के बाद स्कूली बच्चों के द्वारा नगर में एक रैली भी निकाली गयी इस रैली में छोटे छोटे बच्चों ने लोंगो को संदेश देते हुये दिखायी दिये दो पहिया वाहन चालक हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें और गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन पर बात नही करना चाहिये  गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करे ,अनावश्यक गाड़ी का हार्न न बजाये सभी आटो रिक्शा निश्चित जगह पर खड़ा करे। 18 वर्ष की कम आयु वाले बच्चों  को वाहन चलाने की अनुमति न दे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा  ने कहा कि प्रदेश शासन के आदेश अनुसार आज हम सभी लोगो से अपील करते है सभी वाहन चालक अपने वाहन के वैध कागज लेकर एवं यातायात के नियमों का पालन करें और हमेशा हेलमेट का प्रयोग करके ही वाहन  चलाये कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि तहसीलदार भूपाल सिंह ने कहा कि उपस्थित मौजूद लोगों  को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए कहा कि सभी अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दे क्योंकि नाबालिग बच्चों से सबसे ज्यादा वाहन दुर्घटना की संभावना रहती है सड़क पर गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करे और इयरफोन लगाकर वाहन न चलाये क्योंकि जरा चूक हमारे जीवन के लिए खतरा बन सकती है इस अवसर पर  विन्द्रावन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रजबल्लभ सिंह सेंगर श्रीकांत गुप्ता देवेंद्र द्विवेदी विजय रावत राजेन्द्र निगम प्रोफेसर वीरेन्द्र निरंजन डॉ दिनेश उदैनिया  सुनिलकान्त तिवारी नरेंद्रमोहन मित्र प्रहलाद कौशल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे कार्यक्रम का कुशल संचालन इजी. राजीब रेजा ने किया।

 

Leave a comment