कोंच—उरई । नगर पालिका परिषद अब बरसात से पूर्व नगर में नाला नालियों की सफाई अभियान चलाकर नगर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने में लग गयी है नगर पालिका परिषद की चैयर मैन डा सरिता आनंद अग्रवाल के निर्देश पर नगर के सभी छोटे बड़े नाला और नालियों की बिशेष सफाई करवाकर नगर गंदगी से मुक्त करने के लिये अभियान चलाया जा रहा है मुहल्ला तिलक नगर में बार्ड के लगनशील जुझारू सभासद और भा ज पा नेता रबिकान्त कुशबाहा  और सफाई इन्स्पेक्टर अभय सिंह की देखरेख में मोक्ष धाम के पास बड़ा नाला की सफाई कर्मियों द्वारा बिशेष सफाई करबाई जा रही है और बर्षो से पड़ा भारी कूड़ा करकट हटाकर गंदगी दूर की जा रही है आस पास पड़े कूड़ा करकट को हटाकर अच्छा और सुन्दर बनाया जा रहा है इस अवसर पर सफाई नायक अमित कुमार बिमलेश कमलेश राजकुमार भूरे सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a comment