कालपी-उरई । समीपवर्ती ग्राम जोल्हूपुर में रात में फांसी से झूलने से हुई मौत की घटना को लेकर आक्रोश फैल गया। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के समक्ष पारिवारिक जनों ने विरोध प्रकट करते हुए हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। आरोपियों को शीघ्र पकड़ने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने मृतक के शव को पेड़ से बाद में उतरने दिया।
इस घटना को लेकर मृतक के भाई वादी रामसनेही पुत्र भगवानदीन निवासी मोती नगर जोल्हूपुर ने आरोप लगाया कि वादी का भाई धीरेंद्र के साथ 27 अप्रैल को गांव स्थित दुकान में गांव के ही निवासी पूर्व प्रधान रामलखन, शिवलखन तथा छोटे ने मारपीट की थी तथा जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी के कारण धीरेंद्र काफी परेशान हो गया। उक्त आरोपी धीरेंद्र को घर से लिवा ले गए थे। सुबह राजा सिंह के खेत के पास नीम का पेड़ में धीरेंद्र की लाश बरामद हुई। लाश के बरामद होते ही गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया था। क्षेत्राधिकारी सुबोध गौतम तथा कोतवाल सुधाकर मिश्रा दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे । तो ग्रामीणों ने जबरदस्त विरोध प्रकट किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद शव का पंचनामा भरा गया पुलिस ने धारा 306, 323, 504 506 आईपीसी 3 (1) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है तथा एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।घटना को लेकर जोल्हूपुर मोड़ चैराहे में दिन भर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।







Leave a comment