कदौरा-उरई । कदौरा क्षेत्र जोल्हूपुर हाइवे पर बीती रात सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक सवार दो लोग टकराकर घायल हो गए जिसमे एक अधेड़ को गम्भीर चोट होने के कारण मौत हो गयी। वही अन्य लोगों को जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया।

थाना कदौरा क्षेत्र ग्राम बबीना के पास विगत दिन एक ट्रक जलकर खाक हो गया था जो कि हाइवे पर ही तिरक्षा खड़ा रहा रात होने पर आवागमन करने वाले कई राहगीर उक्त खड़े ट्रक से टकरा कर घायल हो गए जिसमे एक की मौत हो गयी। जानकारी अनुसार बीती रात जोल्हूपुर की ओर से अधेड़ दम्पत्ति कदौरा की ओर अपनी बाइक यूपी 92 बी 8401 से आ रहे थे तभी अंधेरे में गौरतलब न होने के कारण बाइक सवार सीधे ट्रक से टकराकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर लहूलुहान पड़े महिला पुरुष को देख दौड़े ग्रामीणों में विनोद सिंह, राजाराम,दीपू व् अन्य के द्वारा आनन-फानन एम्बुलेंस एवं 100 पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा जिसमे अज्ञात अधेड़ की मौत हो गयी। जानकारी करने पर मालूम चला कि उक्त घायल क्षेत्र के ग्राम उदनपुर निवासी मानसिंह कुशवाहा 45 वर्ष बताा गया जिसकी मौत हो गयी। वही मृतक की पत्नी शिवकली को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया।  उक्त घटना से पूर्व मरगायां निवासी बाइक सवार भी ट्रक से बचने को लेकर खाई में गिर गया था जिससे उसका हाथ टूट गया था। सूचना पर उक्त घायल को भी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। वही अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों के लिए न ही हवा न ही कोई व्यवस्था से झल्लाए ग्रामीणों द्वारा आक्रोश जाहिर किया गया। क्यों कि जब भी रात या दिन में इमरजेंसी अज्ञात घायलों को ले जाया जाता तो कोई मरीजों को वाहन से उतारने वाला वार्ड ब्वाय या कर्मचारी हाथ तक नही लगाता। उतार कर स्वास्थ्य केंद्र के अंदर ले जाओ तो पंखा भी बन्द पड़ा रहता है। ऐसी अव्यवस्थाओं पर सुधार नही हो रहा है। वही थाना इंचार्ज प्रमोद कुमार द्वारा दुर्घटनकारी ट्रक मालिक को सूचना कर ट्रक हटवाया गया जिससे अन्य कोई वारदात न हो सके।

 

Leave a comment