
कालपी –उरई।जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल के निर्देश के अनुसार शनिवार को तीन सदस्यीय समिति के सदस्यों ने कालपी तहसील क्षेत्र के विधालयों का औचक निरीक्षण किया गया है। छापेमारी की खबर पाकर कई स्कूलों के संचालक गेट बंद करके तथा ताला लगाकर रफूचक्कर हो गये।समिति के सदस्यों अर्चना त्रिपाठी प्रधानाचार्या राजकीय स्कूल छौक, उत्तम सिंह निरंजन प्रधानाचार्य कदौरा एवं नुजहत जहां प्रधानाचार्या आर्य कन्या इंटर कॉलेज कालपी के द्वारा दर्जन भर स्कूलों पर छापा मारा। जिसमे कई विद्यालयों में संचालक ताला लगा कर भाग गये। जांच टीम के सदस्यों के द्वारा अनियमितता पाये जाने पर चार विद्यालयों के जिम्मेदार संचालक लोगों को नोटिस जारी कर दिये हैं। प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक को टीम ने चेतावनी दी है कि बिना मान्यता प्रमाण पत्र के किसी भी सूरत में विधालय का संचालन न करें। टीम के दायरे में सर्वोदय इन्टर कालेज रहा।जिसमें जूनियर मे हिन्दी मीडियम की मान्यता है। लेकिन इंग्लिश मीडियम की कक्षाएं संचालित पाई गई।







Leave a comment