0पुलिस ने सक्रियता दिखाकर तीस घंटे के अंदर आरोपी को पकड़ा
कालपी-उरई । समीपवर्ती ग्राम जोल्हूपुर में रात में फांसी से हुई मौत की घटना को गम्भीरता से लेकर कालपी कोतवाली पुलिस के दरोगा राजीव कुमार त्रिपाठी ने नामजद आरोपी पूर्व प्रधान को घटना के तीस घंटे के भीतर गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। आक्रोश फैल गया। गौरतलब हो कि कल कालपी थानान्तर्गत ग्राम जोल्हूपुर मे एक खेत के पेड़ मे टंगी हुई अवस्था में मजरा मोतीनगर निवासी धीरेन्द्र कुमार की लाश बरामद हुई थी। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के समक्ष पारिवारिक जनों ने विरोध प्रकट करते हुए हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। आरोपियों को शीघ्र पकड़ने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने मृतक के शव को पेड़ से बाद में उतरने दिया। इस घटना को लेकर मृतक के भाई वादी राम सनेही पुत्र भगवानदीन निवासी मोती नगर जोल्हूपुर ने आरोप लगाया कि वादी का भाई धीरेंद्र के साथ 27 अप्रैल को गांव स्थित दुकान में गांव के ही निवासी पूर्व प्रधान रामलखन, शिव लखन तथा छोटे ने मारपीट की थी तथा जान से मारने की धमकी दी थी।शनिवार की सुबह राजा सिंह के खेत के इमली के पेड़ मैं धीरेंद्र की लाश बरामद हुई। लाश के बरामद होते ही गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया था। क्षेत्राधिकारी सुबोध गौतम तथा कोतवाल सुधाकर मिश्रा दलबल सहित घटनास्थल पर पहुंचे। तो ग्रामीणों ने जबरदस्त विरोध प्रकट किया ।अधिकारियों ने मुल्जिमों को जल्दी गिरफ्तार करने का भरोसा दिया था। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ धारा 306, 323, 504 506 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने भागने की फिराक में भ्रमण कर रहे नामजद आरोपी पूर्व प्रधान राम लखन कुशवाहा निवासी जोल्हूपुर को गिरफ्तार कर के सुसंगत धाराओं में चालान कर दिया।







Leave a comment