कालपी-उरई । शासन प्रशासन की लगातार उपेक्षा से कालपी नगर के मुख्य बाजार की सड़क का बुरा हाल है। मुख्यमंत्री के गड्ढा मुक्त सड़को की घोषणा को इस नगर में पतीला लगता नजर आ रहा है। मुख्य बाजार की सड़क में कई जगह भारी भरकम गड्ढों से आम जनमानस का निकलना मुश्किल है और सड़क के बीचोबीच खतरनांक गडडों से कभी भी कोई अनहोनी घटना घटित होने की सम्भावना बनी रहती है। कालपी नगर के मुन्ना फुल पावर चैराह से लेकर मुख्य बाजार होते हुए अमलताश बाईपास तक सड़क पर दर्जनों जगह एक से दो फुट गहरे तथा चैड़े खतरनाक गडडे हो जाने के कारण वाहन चालक तथा मुसाफिर लम्बे समय से परेषानी का षिकार हो रहे है। विगम एक वर्श पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मुख्यमुत्री पद की शपथ लेने के तत्काल बाद गड्ढा मुक्त सड़के बनबाने की घोषणा की थी। परन्तु मुख्यमुत्री की घोषणा के बाद भी कालपी नगर में इस योजना को विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते पलीता लगाया जा रहा है। नगर के मुख्य बाजार की यड़क का हाल बेहाल हो गया है और गड्ढे इतने गहरे होते जा रहे कि दोपहिया वाहन चालकों के साथ कभी भी कोई दुर्घटना घटने कर सम्भावना बनी रही है। उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष श्रीकान्त पुरवार व प्रदेश महामंत्री रामप्रकाश पुरवार समाज सेवी शेर अली तथा हैदारजा मन्सूरी ने जिलाधिकारी जालौन से जनहित में मांग करते हुए आशा प्रकट की है कि कालपी नगर के मुख्य बाजार की सड़क के तत्काल गड्ढा मुक्त कराने के आदेश पारित करें जिससे लोगांे को भारी परेशानी से छुटकारा मिल सकें।







Leave a comment