कदौरा-उरई । जोलहुपुर हाइवे में आज सुबह कदौरा क्षेत्र बालू खदान के लिए जा रहे बालू ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर आग की चपेट में आ गया उसके बाद आग के गोले में तब्दील हुए ट्रक को देख 100 पुलिस को सूचना दी गयी जिससे मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड द्वारा आग बुझाई गयी वही चालक घबराकर मौके से फरार हो गया।
ज्ञातव्य हो कि जोलहुपुर हाइवे में थाना कदौरा क्षेत्र ग्राम बबीना के समीप अलसुबह एक खाली ट्रक यूपी 30 टी 4384 अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया और ट्रक में आग लग गयी जिससे ट्रक में सवार चालक व् परिचालक मौके से जान बचाकर भागे वही देखते ही देखते उक्त ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया टहलने निकले कुछ युवाओ द्वारा डायल 100 पुलिस को सूचना दी गयी जिससे 100 सिपाही अजय सहित स्टाफ द्वारा बचाव कार्य करते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी वही जानकारी हुई कि उक्त ट्रक कस्बा पिहानी जिला हरदोई निवासी ओवेश खान के नाम है एव गाड़ी की बीम टूटने के कारण उक्त हादसा हुआ फिलहाल उक्त घटना में चालक परिचालक सुरक्षित रहे मौके पर पहुंची दमकल कर्मियो द्वारा आग पर काबू पाया गया वही भीषण आग से पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया।







Leave a comment