जालौन-उरई । उरई जालौन मार्ग के निर्माण के दौरान टेलीफोन लाइन कट जाने के कारण नगर की बी एस एन एल की मोबाइल सेवा 17 घंटे बंद रही जिसके उपभोक्ता परेशान हुए तथा आवश्यक कार्य प्रभावित हुए।
शनिवार की सांय करीब 6 बजे उरई जालौन मार्ग के निर्माण के दौरान भिटारा के पास बनी मजार के पास के पास भारत संचार निगम लिमिटेड की टेलीफोन लाइन कट गई थी जिसके शनिवार सांय 6 बजे से रविवार सुबह 11 बजे तक टेलीफोन व मोबाइल सेवा ठप्प रही। 17 घंटे तक मोबाइल फोन व लैंडलाइन फोन बंद रहने के कारण लोग परेशान हुए। इस दौरान इंटरनेट सेवा बंद से लोगों को परेशानी हुई। सरकारी नम्बर बी एस एन एल के होने के कारण वह भी बंद रहे जिसके कारण आम लोगों के साथ अधिकारियों व कर्मचारियों को भी परेशानी हुई। कम्पनी के तकनीकी सहायक एच एस आर्या ने बताया कि मजार के पास उरई रोड पर लाइन कट जाने के कारण सेवा ठप्प हो गई थी।







Leave a comment