जालौन-उरई । विवाह बाद अतिरिक्त दहेज के रूप में जंजीर व एक लाख रुपए की मांग किए जाने तथा मांग पूरी न होने पर दहेज लोभी ससुरालियों द्वारा विवाहिता को घर से निकाल दिए जाने से परेशान लड़की ने घटना की शिकायत पुलिस से की है ।पुलिस ने लड़की की शिकायत पर पति व ससुराल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पमां निवासी मीनू साहू पुत्री मूलचरण का विवाह 10 दिसम्बर 17 को जीतू साहू पुत्र छोटे लाल निवासी लहचूरा के साथ हुआ था। विवाह के बाद बाद से दहेज लोभी ससुरालियों द्वारा विवाहिता को परेशान किया जाने लगा तथा पिता से अतिरिक्त दहेज के रूप में सोने की जंजीर व एक लाख रुपए की मांग की जाने लगी मांग पूरी न होने पर विवाहिता का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न होने लगा। ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान मीनू ने इसकी शिकायत अपने पिता से की जिस पर भाई अनिल कुमार ने 27 अप्रैल को आकर समझाने का प्रयास किया। मीनू साहू ने ससुरालियों से परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस से की जिसमें कहा कि उनके ससुर एक तरफ जहां अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान कर रहे थे वहीं पिछले सप्ताह उन्होंने बदनियती से उन्हें पकड़ लिया था जिससे उनके शरीर पर चोट के निशान आ गये थे। जब 27 अप्रैल को भाई अनिल ने समझाने का प्रयास किया तो पति व ससुर ने मिलकर उनके गहने व कपड़ों को छीनकर घर से भगा दिया है। लड़की का आरोप है कि उनके पिता विवाह के समय 3 लाख रुपए देकर विवाह किया था इसके बाद भी सोने की जंजीर व 1 लाख रुपए की मांग की जा रही थी। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने पति व ससुर समेत परिवार के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है तथा विवेचना की जा रही है जो सही होगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।







Leave a comment