जालौन-उरई । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुवंरपुरा में शादी समारोह में सम्मिलित होने आए साले की पत्नी के साथ जीजा के दो भाई तथा मामा ने नशे में धुत होकर मारपीट कर दी। मारपीट के चलते महिला के गंभीर चोटें हैं।  सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

मध्य प्रदेश के डबरा निवासी राजकुमार तथा उसकी पत्नी रेशमा को लेकर अपने जीजा  कुंवरपुरा निवासी जयराम के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए आये थे।  शनिवार को देर रात तक विवाह कार्यक्रम चलता रहा। तभी रात में किसी बात को लेकर जीजा के भाई राजबहादुर तथा गौतम तथा इनके मामा इंदल ने शराब के नशे में धुत होकर गाली गलौज करने लगे गाली देने से मना करने पर उक्त तीनों लोगों ने लात और घूंसे से मारपीट कर दी जिसके चलते महिला रेशमा के गंभीर चोटें आयी जिसके कारण वह मौके पर ही वेसुध होकर गिर पड़ी।पत्नी को बेहोश देखकर पति राजकुमार ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रेशमा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।  पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है वहीं मौका पाकर आरोपी फरार हो गए हैं।

 

Leave a comment