जालौन-उरई । दबंग परिवारीजनों द्वारा घर के बाहर पड़ी जगह पर अवैध रूप से कब्जा किए जाने की शिकायत पीड़ित ने जिलाधिकारी से की है तथा कब्जा हटवाने की मांग की है।
शहजादपुरा निवासी रामकुमार पुत्र श्रीप्रकाश ने जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके घर के सामने उसकी ही जगह है जो खाली पड़ी थी उनके दबंग परिवारीजन संतोष विनोद प्रमोद शिवकुमार राजेश पुत्रगण रामप्रकाश अवैध रूप से कब्जा किए हुए हैं जब भी उनसे कब्जा हटाने के लिए कहते हैं तो वह गाली गलौज कर मारपीट करने पर आमादा हो जाते हैं। जिसके कारण वह अपनी जमीन का उपयोग नहीं कर पा रहा है। पीड़ित जिलाधिकारी ने अवैध कब्जा हटवाने तथा अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।







Leave a comment