उरई । कानपुर झांसी हाईवे पर एट क्षेत्र में थर्मल पावर  प्लांट के पास उरई से झांसी जा रहे ट्रक में पीछे आ रहे बाइक सवार  के घुस जाने से हुए हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई ।

सुशील नगर उरई निवासी  वीरेंद्र कुमार साहू (30 वर्ष )  पुत्र रामखेलावन अपनी बाइक से उरई से झांसी की ओर जा रहे थे।  तभी ntpc प्लांट के पास आगे जा रहे ट्रक ने जानवर बचाने के लिए ब्रेक लिए  । पीछे से आ रहे वीरेंद्र साहू पहले कुछ समझ पाते  इससे पहले ही उनकी बाइक  सीधे ट्रक में जा  घुसी ।  हादसा इतना भीषण हुआ कि उनकी  मौके पर मौत हो गई । राहगीरों के  पहुंचने से पहले चालक ट्रक लेकर भाग निकला लेकिन बाद में  यूपी 100 ने  टोल प्लाजा पर ट्रक को पकड़ लिया ।  एट पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

Leave a comment