उरई । उरई सदर कोतवाली की कमान अब रुद्रपाल सिंह को सौंपी गई है जबकि मौजूदा सदर कोतवाल देवेन्द्र द्विवेदी एट के प्रभारी निरीक्षक बना दिये गए हैं ।

पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने सोमवार को कई फेरबदल किए जिसमें मुख्य रूप से पदोन्नति के बाद जनपद बाहर हुए प्रभारियों की जगह भरी गई है । एट की पिरौना चौकी के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा को जाकिर हुसैन के पद मुक्त होने के बाद खाली हुए सिरसाकलार की बागडोर सुपुर्द की गई है ।

जनपद में अभी अभी आमद कराने वाले वीरेंद्र प्रताप सिंह गोहन के नए प्रभारी निरीक्षक बनाये गए हैं । नदीगांव के थानाध्यक्ष रवीन्द्र त्रिपाठी रुद्र पाल सिंह के सदर कोतवाली आने से रिक्त चुरखी के प्रभारी निरीक्षक बना दिये गए हैं । उधर सिरसाकलार में तैनात जाबांज दरोगा अरुण कुमार तिवारी को उनके काम के इनाम स्वरूप नदीगांव थाने का जिम्मा सुपुर्द किया गया है ।

Leave a comment