उरई। कस्बा एट में बिजली घर के सामने सड़क की क्रासिंग पर सफारी ने पीछे से मोपेड में टक्कर मार दी जिससे उस पर बैठे वृद्ध दंपत्ति में पति की मौत हो गई, पत्नी को मरणासन्न हालत में एनएचआई की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के भिटारा निवासी रामस्वरूप कुशवाहा (65वर्ष) अपनी पत्नी राजाबेटी को बैठाकर टीवीएस मोपेड से उरई को ओर से आ रहे थे। हाइवे से एट कस्बे में जैसे ही वे मुड़े पीछे आ रही सफारी ने जोरदार टक्कर मार दी। रामस्वरूप की मौके पर ही मौत हो गई, राजाबेटी की भी हालत गंभीर है। हादसे के बाद सफारी लेकर चालक हवा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रामस्वरूप का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टोल बेरियर से सफारी का नंबर मालूम किया जा रहा है।







Leave a comment