उरई। केन्द्र एवं प्रदेश की वर्तमान सरकार किसानों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं के निस्तारण हेतु कारगर कदम उठा रही है। जिसमे 2022 तक कृषकों की आय दोगुनी करने में सफल हो सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर, पुलिस अधीक्षक, अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, एस0पी0सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुमन निरंजन, एम0एल0सी0 प्रतिनिधि वी0डी0 त्रिपाठी, उप निदेशक कृषि अनिल पाठक एवं जिला विज्ञान क्लब अधिकारी गुप्ता सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
उक्त बात राज्यमंत्री कारागार एवं लोकसेवा प्रबन्धन विभाग उ0प्र0 सरकार जयकुमार सिंह जैकी ने आज मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत सेंगर पैराडाइज उत्सव गृह में आयोजित किसान कल्याण दिवस पर कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने संकल्प किया है कि सन 2022 तक किसानों की आय दोगुनी की जायेगी। इसलिए उन्होंने किसानों के उत्थान हेतु कई योजनायें संचालित की है। जिनमे फसलीय बीजों पर 80 प्रतिशत तक अनुदान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत फसलों का बीमा बहुत थोड़े से प्रीमियम पर तथा मृदा परीक्षण कराकर मिट्टी की जांच कर उसमे किस तत्व की कमी है उसे पूरा करना किसान की उत्पादित फसल का सही मूल्य मिले। इसके लिए सरकारी क्रय केन्द्रों के द्वारा गेहूं, दलहन, तिलहन का सरकारी पद पर क्रय करने की सुविधा दी गई है। जिससे किसान अपना माल अच्छे रेट पर बेचकर आय बढ़ा सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन गेहूं क्रय केन्द्रों पर किसानों को गेहूं बेचने में परेशान किया जाता है। वहां के क्रय केन्द्रों के प्रभारियों की शिकायत किसान जिला प्रशासन से तथा जनप्रतिनिधियों से करें। जो भी व्यक्ति जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। किसान अपना पंजीकरण कृषि विभाग में अनिवार्य रूप से जिससे उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके साथ ही शोधित बीजों का प्रयोग कर उत्पादन क्षमता बढ़ायें। इससे निश्चित रूप से आये बढ़ेगी सांसद भानुप्रताप सिंह वर्मा ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार किसानों के हितो एवं उत्पादन क्षमता बढ़ाने हेतु सतत प्रयासरत है और इसके लिए कई योजनायें संचालित कर रही है। यदि देश-प्रदेश का किसान खुशहाल होगा तो देश-प्रदेश तरक्की के रास्ते पर अग्रसर होता रहेगा। डा0 राजीव कुमार सिंह, कृषि वैज्ञानिक ने किसानो को तकनीकी विधि से तथा शोभित बीजों के उपयोग के बारे में जानकारी दी। जिससे आय बढ़ाई जा सकती है।
कार्यशाला को बलराम लम्बरदार, साहब सिंह चौहान ने किसानो की समस्याओं को रखा और उन पर कार्यवाही कर निस्तारित कराने की मांग की।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री द्वारा गेहूं उत्पादन, गेंदा उत्पादन, दूध उत्पादन में अच्छा कार्य करने वाले किसानो को सम्मानित किया गया तथा मृदा परीक्षण कराने वाले कृषको को उसका प्रमाण पत्र दिया गया। जिससे वह मिट्टी में पाई गई कमी को उर्वरकों के द्वारा संचालित कर सकें। विकास भवन में विकलांगों को 94 ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया।

Leave a comment