उरई। गत वर्ष 28 दिसम्बर को एट थाना क्षेत्र में पचोखरा के पास रोडवेज बस द्वारा स्कूटी को कुचले जाने के मामले में मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है।
इस क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जिस किसी को उक्त घटना के बारे में जानकारी हो वह आज से 15 दिन के अंदर किसी भी कार्य दिवस में उनके सामने तथ्य प्रस्तुत कर सकता है।

Leave a comment