उरई। विकास खंड कोंच के ग्राम अमीटा में मजदूर दिवस पर ग्राम सचिवालय में श्रमिक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में उपस्थित कामगारों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाई गई योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह ने श्रमिक बीमा योजना के बारे में अवगत कराया। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही गांव में कैंप लगाकर कामगारों का बीमा कराया जायेगा। इं. रामदास, शिवेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह पटेल, चौधरी उमाशंकर सहित गांव के कई गणमान्य लोग गोष्ठी में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि किसी देश और समाज की खुशहाली के लिए श्रमिकों को सम्मान व उनके अधिकारों की रक्षा पहली शर्त है। उन्होंने श्रमेव जयते के नारे को सार्थक बताया।

Leave a comment