उरई। समाजवादी पार्टी की नियमित मासिक बैठक 5 मई को इकलासपुरा स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रातः 10 बजे आहूत की गई है। यह जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी ने बताया कि बैठक में देश और प्रदेश के समसामयिक हालातों को लेकर पार्टी के नजरिये और रणनीति से अवगत कराया जायेगा। साथ ही जिले में सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार, अफसरशाही की संवेदनहीनता, बिगड़ती कानून व्यवस्था, अवरुद्ध विकास योजनाओं आदि पर विस्तार से चर्चा होगी।

Leave a comment