उरई। गहोई महिला मंडल की नव निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह गहोई धर्मशाला में महिला महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनी रावत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।
बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री मीरा बड़ौनिया, उरई नगर पालिका के चेयरमैन अनिल बहुगुणा, गहोई सेवा मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता और महामंत्री सुरेशचंद्र मिसुरया उपस्थित रहे।
इस दौरान अध्यक्ष सुविधा इटौरिया, महामंत्री अलका कठिल, और कोषाध्यक्ष सुधा राखेलिया को राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनी रावत ने संगठन के प्रति निष्ठावान रहते हुए निस्वार्थ भाव से समाज के उत्थान के लिए प्रयास करने की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष सुविधा इटौरिया ने कहा कि महिल विंग जनपद में गहोई समाज के गौरव को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में कोई कसर नही छोड़ेगा। इस अवसर पर एक स्मारिका का भी विमोचन किया गया। मालती मिसुरिया संस्थापक अध्यक्ष, पूर्व मंत्री शशि सिजरिया, पूर्व कोषाध्यक्ष मंजुला गुप्ता ने विगत वर्षो की आख्या प्रस्तुत की। अन्य पदाधिकारियों में रजनी निगोतिया, ऊषा खेरा, वंदना पहारिया, ममता दौहरिया, नीलम कंथरिया, अनुपमा, अलका दौहरिया, अर्चना लहरिया, गीता पिपरसानिया, ममता सेठ, मालती निगौतिया, मीना कस्तवार और सीमा सोनी ने भी शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन दक्ष नगरिया और ज्योति कनकने ने किया।

Leave a comment