उरई। गांधी इंटर कालेज में भारतीय जन नाटय संघ की 20 दिवसीय निःशुल्क रंगकर्म कार्यशाला शुरू हो गई है। यह कार्यशाला पिछले कई वर्षों से हर साल आयोजित हो रही है। जिसके माध्यम से प्रगतिशील रंगकर्मियों की नई पौध खड़ी करने का मंसूबा काफी कामयाब रहा है।
कार्यशाला के उदघाटन सत्र में गांधी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. रविशंकर अग्रवाल ने कहा कि रंगशाला छात्र-छात्राओं की अभिव्यक्ति और अभिनय कला को समृद्ध करने में योगदान करेगी। नाटय निर्देशक राज पप्पन में कहा कि कार्यशाला के माध्यम से होनहारों की अंतर्निहित प्रतिभा का पोषण और विकास हो सकेगा। कार्यक्रम में शिक्षक शैलेष कुमार, जितेंद्र कुमार, मनोज आदि उपस्थित रहे। शिविर में मुख्य रूप से स्नेहा, संजना वर्मा, डाली वर्मा, राधा वर्मा, दीक्षा वर्मा, कोमल राजपूत, समीक्षा याज्ञिक, स्नेहा भदौरिया, स्नेहा चौहान, मेहर किरन वर्मा, प्रिया गौर, लक्ष्मी याज्ञिक, छाया याज्ञिक, कशिश वर्मा, क्रांति, तनु, हिमांशी, भरत लाल गुप्ता, अनमोल गुप्ता, अनुज गुप्ता, प्रिंस, विक्की अहिरवार, अभिषेक सोनी, राहुल ओमरे, हिमांशु वर्मा, सागर कुमार, सूरज कुमार आदि प्रतिभाग कर रहे हैं।

Leave a comment