उरई। वर्षों पुरानी लाइन खराब हो जाने के कारण नहर से सिचाई अवरुद्ध हो जाने के चलते परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत की गुहार लगाई है।
हदरुख माइनर से नहर कोठी के बीच ग्राम हदरुख में पड़ी पाइप लाइन वर्षों पुरानी है जो जर्जर होकर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इससे खेतों की सिचाई प्रभावित हो रही है। सुरेश चंद्र पाण्डेय, विवेक कुमार, विपिन कुमार, शिवकुमार, विनय कुमार, नारायण सिंह, रामप्रकाश, अनिल पाण्डये आदि ग्रामीणों ने एसडीएम जालौन केा ज्ञापन देकर मांग की है कि खराब हो चुकी पाइप लाइन की जगह वहां पर पुलिया का निर्माण कराया जाये जिससे नहर का पानी किसानों को सिचाई के लिए प्राप्त हो सके।






Leave a comment