उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र में सुरावली के पास बीती रात हुई दुर्घटना में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान आज ग्वालियर में मौत हो गई।
विवरण के अनुसार रामपुरा थाने के नरौल की खोड़न निवासी सुनील पुत्र रतीराम गुरुवार की शाम कुठौंद थाना क्षेत्र में सुरावली के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक से आते समय गंभीर रूप से घायल हो गये थे। उन्हें पहले 108 एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद लाया गया। बाद में परिजन हालत गंभीर होने की वजह से उनकों उपचार के लिए ग्वालियर ले गये। जहां आज उन्होंने दम तोड़ दिया। कुठौंद थाने में घटना को लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a comment