उरई। गांव में ही कारोबार शुरू करने के इच्छुक लोगों के अच्छे दिन आने का दावा करते हुए खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग ने उन्हें 15 मई तक आवेदन भरने को आमंत्रित किया है।
खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारी शिवदान सिंह ने बताया कि 5 मई को ग्राम स्वरोजगार अभियान के तहत आजीविका दिवस मनाया जायेगा। जिसके अंतर्गत महेबा, कदौरा, नदीगांव, डकोर, कोंच व कुठौंद विकास खंडों में उनके विभाग के स्टाल लगाये जायेगें। इन स्टालों पर मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना व प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के आवेदन लेकर गांव में ही कुटीर उद्योग लगाने के इच्छुक बेरोजगार व परंपरागत कारीगर 15 मई तक उन्हें भरकर उनके कार्यालय में जमा करा दें।

Leave a comment