उरई। जिला सहकारी बैंक के संचालक मंडल के नामांकनों की शुक्रवार को जांच की गई। रिटर्निंग आफीसर और कालपी के एसडीएम सतीश चंद्र ने जांच में कमियों के कारण लेखा क्षेत्र के उम्मीदवार अनुज गुप्ता का पर्चा खारिज कर दिया। इस तरह लेखा क्षेत्र में हरिश्चंद्र गुप्ता का एक मात्र पर्चा शेष रह जाने से उनका निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हो गया है। इसके अलावा माधौगढ़ महिला क्षेत्र से अकेला रानी देवी का पर्चा भरा गया था। इस कारण वे भी निर्विरोध चुन ली जायेगीं। अन्य 12 स्थानों के लिए नामांकन पत्रों की वापसी के बाद मतदान की तिथि तय होगी।






Leave a comment