जालौन-उरई। नगर क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर शराब पीकर मारपीट के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर उनका चालान कर दिया है।
नगर के मोहल्ला चिमनदुबे निवासी मो. आसिफ पुत्र चांद, मो. सलाम पुत्र निजाम तथा निजाम पुत्र इमाम बख्स को शराब पीकर मारपीट करते हुए पुलिस ने पकड़कर हवालात में बंद कर दिया। वहीं नगर के झंडा चौराहा पर गाली-गलौज तथा मारपीट के मामले में नीलू पुत्र रामसेवक को हिरासत में ले लिया गया। देवनगर चौराहे पर केशव द्विवेदी पुत्र राजकुमार को शराब पीकर बस संचालकों के साथ गाली-गलौज करते हुए पकड़ लिया गया। मोहल्ला कटरा में उपेंद्र पुत्र प्रेमचंद्र को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया जब उसकी पत्नी ने शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने की शिकायत कोतवाली में आकर की। सभी का शांति भंग में चालान कर दिया गया।

Leave a comment